राज्य समाचार

भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय हत्याकांड: मर्डर के पीछे राजनीतिक षडयंत्र, 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर फरार

कांकेर। पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र सामने आया है. जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल भी शामिल है. सूत्रों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई कि पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और भाजपा पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या के लिए शूटर विकास तालुकदार को सुपारी दी थी. जो कि अभी फरार है. पुलिस इस मामले में कुछ देर में प्रेसवार्ता करेगी.

बता दें कि कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी. पुराना बाजार इलाके में घटित घटना के विरोध में असीम राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद हत्याकांड की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने एसआइटी गठित की थी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसआईटी ने जांच के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल भी शामिल है. सूत्रों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई कि पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और भाजपा पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या के लिए शूटर विकास तालुकदार को सुपारी दी थी.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button