राज्य समाचार

KORBA : नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार हाइवा ने मारी ठोकर.. वाहन बना रहे मिस्त्री की मौके पर मौत.

Spread the love

कोरबा – अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे संख्या 130बी पर दुर्घटना का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के भीतर तानाखार क्षेत्र में दूसरी घटना घटी है। खास बात यह है कि 500 मीटर के खास दायरे में इस तरह की घटनाएं हो रही है, जिसे लेकर अब कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। आज सुबह 6 बजे के आसपास कटघोरा से 5 किलोमीटर आगे तानाखार में हुई दुर्घटना में एक मिस्त्री की मौत हो गई, इस रास्ते में आवाजाही के दौरान एक गाड़ी खराब हो गई थी जिस पर सुधार करने के लिए सेवाएं ली गई थी।

हाईवे पर खड़ी ब्रेकडाउन गाड़ी को बनाने के काम में मिस्त्री जुटा हुआ था। इससे पहले कि वाहन का काम पूरा हो पाता, सुधार में लगा मिस्त्री दुनिया से उठ गया। बताया गया कि समान दिशा से आ रहे एक वाहन ने संबधित वाहन को ठोक दिया। इसके नतीजन चक्के में दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा चूंकि सुबह हुआ इसलिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को जानकारी लगते देर नहीं हुई। दुर्घटना के चक्कर में यहां आवाजाही बाधित हुई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सूचना दिए जाने पर कटघोरा पुलिस की टीम यहां पहुंची। आनन-फानन में नीचे दबे हुए मृत मिस्त्री को निकाला गया। उसकी पहचान पिंटू दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी ओरकला बिहार का रहने वाला के रूप में हुई है। मृतक का शव कटघोरा सीएचसी के मच्र्यूरी में रखवाया गया है। अन्य औपचारिकताओं के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के द्वारा उस वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है जिसकी लापरवाही के कारण यह घटना हुई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button