राज्य समाचार

KORBA : पुलिस लाइन में शस्त्रों की पूजा : हर्ष फायरिंग में गूंजी गोलियों की आवाज, SP जीतेंद्र बोले- भगवान से मिलेगा आशीर्वाद, पुलिस होगी बलशाली

Spread the love

कोरबा –विजयादशमी के पर्व पर पुलिस लाइन के शस्त्रागार में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला व एएसपी अभिषेक वर्मा ने विधि विधान से मंत्रोपचार के साथ शस्त्रो की पूजा अर्चना की। उन्होंने आम जनता में अमन चैन व सुख समृद्धि की कामना की। पुलिस के अफसर व जवान सहित आम नागरिकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

ब्रिटिश शासन काल से शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है। जिसका निर्वहन जिले में भी पुलिस के अफसर व जवान करते आ रहे हैं। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रजगामार रोड स्थित पुलिस लाइन के शस्त्रागार में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला और एसपी अभिषेक वर्मा ने मंत्रोपचार के साथ शास्त्रों की पूजा की। तत्पश्चात मौके पर मौजूद अफसरों ने हवाई फायरिंग की रस्म अदा किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस कप्तान श्री शुक्ला ने कहा कि परंपरा के अनुरुप शास्त्र पूजन संपन्न किया गया। आम जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। जिस तरह से मां दुर्गा ने सत्य के सहारे असत्य पर जीत हासिल की थी , इसी तरह कोरबा पुलिस भी इतनी सक्षम और शक्तिशाली बने की असत्य पर जीत हासिल करते हुआ आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिला सके। उनके भरोसे पर कायम रह सके।

शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस कप्तान  शुक्ला और एएसपी  वर्मा के अलावा सीएसपी द्वय भूषण एक्का, राबिंसन गुड़िया, एसडीओपी पंकज ठाकुर, डीएसपी यातायात एससी परिहार,डीएसपी मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, डीएसपी बेनेडिक मिंज, ईज्ञानुस तिर्की, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, सिविल लाइन प्रभारी मृत्युंजय पांडे सहित अन्य अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button