करियरराज्य समाचार

टीएस सिंहदेव ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने के भाजपा के तंज पर दिया बड़ा बयान

Spread the love

रायपुर-  उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं करने के भाजपा के तंज पर कहा कि हमने सरकार में रहकर 5 साल काम किया है, हमने सभी के लिए काम किया है, हमको उस बात का भरोसा है. सब कुछ देखकर सबसे अच्छे से फीडबैक लेकर सूची जारी करेंगे. 2 हजार से अधिक आवेदन आए हैं. सभी की शॉर्ट लिस्टिंग हो रही है, इसलिए समय तो लगेगा ही. मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कहा कि हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि लोगों के स्वास्थ्य, जान के साथ खिलवाड़ ना करें. उनकी बात सुन ली गई है, पहली भी सुन ली गई थी. कुछ लोग रहते हैं, संगठन के लोग, जो अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे चीजों को बल देते हैं. कई माध्यमों से लगातार उनके प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है.

परिवर्तन यात्रा को लेकर सुरक्षा की मांग पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि 2024 में जो परिवर्तन होने वाला है, उसको भाजपा ध्यान में रख रही है. अब दिल्ली में परिवर्तन होगा. कौन सा ऐसा फीडबैक आया है, जिसमें इनको चिंता हो रही है. ज्वाइंट कमांड है, अर्ध सैनिक, केंद्रीय बल भी रहते हैं. एक महीने पहले सीएम ने पहले से बैठक ली है, और इसकी पूरी समीक्षा का निर्देश कर रखा है. किसी को भी सुरक्षा की जरूरत होती है तो उसे सुरक्षा दें.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button