राजनीतीराज्य समाचार

रामपुकार सिंह 3 को लेंगे प्रोटेम स्पीकर की शपथ

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर विधायक रामपुकार सिंह 3 जनवरी को राज भवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उन्हें शपथ दिलाएंगी। सिंह 4 जनवरी को विधानसभा में सभी नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
4 तारीख को ही विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे। डॉ. चरणदास महंत का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। 5 जनवरी को विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर चर्चा 9,10 एवं 11 जनवरी को होगी।
इसी बीच नई सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। 11 जनवरी के बाद सदन को फरवरी माह तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। 

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button