करियरराज्य समाचार

KORBA BREAKING : पुटु के लिए जंगल गई 2 महिला को हाथी ने कुचला, दोनों की मौत

Spread the love

कोरबा. जिले में हाथियों का आतंक जारी है. इस बार एक दंतैल हाथी ने 2 महिला की जान ले ली. साथ ही 2 को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास को लोगों ने घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया. बता दें कि, कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हाथियों का उत्पात जारी है. ऐसे में 2 महिलाओं की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, महिलाएं पुटु लेने गई थी.

इसी दौरान दंतैल हांथी ने अपना शिकार बनाया. ग्रामीणों का कहना है कि, केंदई और ऐतमा नगर रेंज में 41 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है. फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. झुंड से बिछड़े हाथी ने घटना को अंजाम दिया है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button