राज्य समाचार

दिल्ली में करोड़ों की ज्वेलरी पर हाथ साफ…बिलासपुर में चोरी के 14 मामले, जानिए करोड़ों की चोरी के मास्टरमाइंड को पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जिले में चोरी के 14 मामलों को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिलासपुर पुलिस, थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास के गिरफ्तार होते ही उसके कब्जे से लगभग 12 करोड का सोना एवम हीरे का सामान तथा 12 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। थाना सिविल लाईन के 10 चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य चोर को दुर्ग के भिलाई से गिरफ्तार किया गया।  सिविल लाइन पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर टीम द्वारा आरोपी चोर के साथी शिव चन्द्रवंशी को कवर्धा से गिरफ्तार किए गए थे।

जानकारी के मुताबिक श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 5 दुकान एवं 25 अगस्त 2023 को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित05 बड़ी दुकानों कुल 10 दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर टीम बनाकर तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 300 सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने पर आरोपी जिला कबीरधाम का निवासी होना पाया गया जिस पकड़ने हेतु घटना दिनांक से टीम आरोपी के निवास एवं रिस्तेदारों के निवास के आसपास डेरा जमाये हुए थी जो 28सितंबर 2023 को घटना के मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास अपने साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ अपने निवास के आसपास दिखाई दिया कि सूचना पर रेड कार्यवाही की गई। 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जहां पर उसका सहयोगी शिवा चन्द्रवशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा मिला एवं मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास घर की खिड़की से कूद कर भाग गया। शिव चन्द्रवशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने उपरोक्त घटनाओं में लोकेश श्रीवास को साथ रहकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से लगभग 23 लाख रुपये बरामद किया गया। 

मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू सिविल लाईन थाने के टीम ने स्मृतिनगर थाना क्षेत्र दुर्ग भिलाई के किराये के मकान से घेराबंदी कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामलों में चोरी गए 12 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं साढ़े अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद की गई। लोकेश श्रीवास द्वारा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में हुई बड़ी चोरी की घटना में शामिल होना बताया एवं थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 5 दुकानों पूजा गीन अपार्टमेंट, संस्कृति रेडिमेट शोरूम, नरेश फैशन, श्रीराम क्लाथ स्टोर तथा सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 5 दुकानी प्लेटिनम शू-मॉल, बासुरी मैचिंग सेंटर मान्यवर शोरूम, कामेश टेडर्स, एवं टाईम पैलेस, में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। लोकेश श्रीवास से पुछताछ जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button