राज्य समाचार

राज्यपाल ने प्रख्यात साहित्यविद् अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया

रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने ओडीसा राज्य के प्रवास के दौरान कटक में प्रख्यात साहित्यविद् और आदर्श प्रकाशक स्वर्गीय अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया। यह कार्यक्रम उत्कल साहित्य समाज कटक द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समसामायिक पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में अनंत मिश्र की सृजनात्मक क्षमता ने उड़िया साहित्य को समृद्धि के उच्च सोपान में स्थापित किया है। साहित्यकारों को प्रेरित करके उच्च कोटी के साहित्यिक संरचना को प्रोत्साहन देना मिश्र के जीवन का ध्येय था। वे एक अनुकरणीय प्रकाशक थे। प्रकाशन उद्योग की यह प्रमुख हस्ती लेखकों से जरूरत के मुताबिक साहित्य सृजन कराने में सफल रही। राज्यपाल हरिचंदन ने समाज में साहित्य और प्रकाशकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनंत मिश्र अपने समय के ख्याति सम्पन्न साहित्यकारों के संपर्क में रहकर साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी प्रकाशन बने।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोबिंद चंद्र चांद ने की। इस अवसर पर प्रख्यात प्रकाशक और लेखक नृसिंह प्रसाद मिश्र ने अनंत मिश्रा के महान जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता केआईएस विश्वविद्यालय गोपबंधु के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विजयानंद सिंह ने एक प्रकाशक के रूप में अनंत मिश्र की उपलब्ध्यिों की चर्चा की। उत्कल साहित्य समाज के उपाध्यक्ष जीवानंद अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रधान संपादक डॉ. सुनमणि राउत ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख लेखक, बुद्धिजीवी, उत्कल साहित्य समाज के सदस्य और कार्यकारी समिति के सदस्य वक्ताओं ने भाग लिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button