राज्य समाचार

ब्रेकिंग : अवैध तरीके से गैस सिलेण्डर बेचते संचालक गिरफ्तार, सांईनाथ ट्रेडर्स में छापा

Spread the love

रायपुर –  अवैध रूप से गैस सिलेण्डरों की बिक्री करते सांईनाथ ट्रेडर्स के संचालक बादल साहू को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सांईनाथ ट्रेडर्स में जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान दुकान में एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम बादल साहू होने के साथ ही स्वयं को सांईनाथ ट्रेडर्स का संचालक होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर घरेलू गैस सिलेण्डरों से छोटे गैस सिलेण्डरों में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करना पाया गया। गैस रिफलिंग करने व गैस सिलेण्डर रखने व खरीदी-बिक्री करने के संबंध में बादल साहू से दस्तावेज, पंजीयन व अन्य कागजात की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज, पंजीयन या अन्य कोई कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिस पर आरोपी बादल साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग कमर्शियल खाली सिलेण्डर एचपी कंपनी का, 09 नग घरेलू इंडेन कंपनी का सिलेण्डर भरा हुआ, 01 नग एचपी कंपनी का भरा सिलेण्डर, 05 नग भारत कंपनी का सिलेण्डर जिसमें 04 नग भरा हुआ, 01 नग खाली, 23 नग छोटा खाली सिलेण्डर कुल 39 नग सिलेण्डर, 07 नग नोजल, 02 नग पाना, 03 नग पेचकस जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी बादल साहू के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 211/23 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – बादल साहू पिता किशोर साहू उम्र 38 साल निवासी जोरा पारा सिंधी स्कूल के सामने थाना मौदहापारा रायपुर।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button