राज्य समाचार

BREAKING : पुलिस के हाथों ढेर हुआ नक्सली, 14 लाख रुपए का था ईनाम

राजनांदगांव –  नक्सल मोर्चे में तैनात बालाघाट पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के हाथों ढेर हुआ नक्सली तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वांछित था। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के रहने वाले उक्त नक्सली की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी।

मिली जानकारी के मुताबिक बालाघाट के बिरसा पुलिस थाना क्षेत्र के सोनगुड्डा इलाके के कोदापार के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद हॉकफोर्स और बालाघाट पुलिस के जवानों का एक गश्ती दल सर्चिंग के लिए रवाना हुआ। आज सुबह लगभग 8 बजे पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मुकाबला किया। दोनों ओर से घंटेभर की फायरिंग हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का मुआयना करने पर एक नक्सली का शव मिला। वहीं मौके से एक थ्री-नॉट-थ्री बंदूक भी जवानों ने बरामद किया। मारे गए नक्सली की पहचान कमलू के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित है।

इस संबंध में बालाघाट रेंज आईजी संजय सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते बताया कि मलाजखंड दलम में तामिल हार्डकोर नक्सली कमलू पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारा गया है। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है।

इस बीच छत्तीसगढ़ की सीमा पर हुए मुठभेड़ के बाद सीमा पर हाईअलर्ट किया गया है। बालाघाट पुलिस ने पिछले डेढ़ साल में अब तक 9 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं नक्सलियों के साथ कई मुठभेडों में पुलिस ने अपना लोहा मनवाया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button