राष्ट्रीय खबरें

BREAKING : दो बेटियों के सामने मर्डर, पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली –  दो बेटियों के सामने पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी वजह से खुन्नस में रहता था. रविवार को इसी बात पर विवाद हुआ और उसने चाकू से हमला बोल दिया. घटना के वक्त बेटियां चीखती-चिल्लाती रह गईं. बड़ी बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में चोट आई है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया. घटना जाफराबाद इलाके की है. आरोपी का नाम साजिद है. उसकी 11 और 7 साल की दो बेटियां हैं. साजिद अपनी पत्नी पर शक करता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, 10 और 11 सितंबर की रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि विजय मोहल्ला मौजपुर इलाके में घर के अंदर एक 32 साल महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है.

बड़ी बेटी ने बचाने की कोशिश की तो आई चोट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस को महिला का नाम निशा बताया गया. महिला पर उसके पति साजिद ने गले, छाती और हाथ पर चाकू से कई वार किए थे. उसके बाद निशा को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. जांच में पुलिस को पता चला कि जिस वक्त साजिद ने निशा पर हमला किया, उस वक्त घर में साजिद और निशा की दो बेटियां मौजूद थीं. बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ में चोट आई थी.

बेरोजगार है साजिद, पहले चलाता था मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान

साजिद पहले मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दुकान बंद थी और फिलहाल बेरोजगार था. साजिद अपनी पत्नी निशा पर शक करता था और इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था. बीती रात भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर साजिद ने चाकू से पत्नी निशा पर हमला बोल दिया. जफराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी साजिद ( 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button