राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

*महिला संग दफ्तर में आपत्तिजनक हालत में दिखे कलेक्‍टर, सरकार ने कर दिया सस्‍पेंड*

अहमदाबाद। आणंद जिले के कलेक्टर डीएस गढ़वी का वीडियो लीक होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वे दफ्तर में महिला संग आपत्तिजनक हालत में थे। सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर डीएस गढ़वी पर यह कार्रवाई ‘कदाचार और अनैतिक आचरण के आरोपों’ के कारण हुई है। राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार शाम अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली- 1969 के तहत गढ़वी को निलंबित करने का आदेश जारी किया। पत्र में कहा गया है कि 2008 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा ( पदोन्नति से) के अधिकारी गढ़वी को “गंभीर कदाचार और अनैतिक व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। हालांकि, आदेश में गढ़वी के निलंबन की कोई विशेष वजह नहीं बताई गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button