राज्य समाचार

BREAKING : दोस्त ने किया पत्नी से रेप, घर में अकेली थी महिला, सूनेपन का उठाया फायदा

जांजगीर चांपा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पति के दोस्त ने महिला से रेप किया है। महिला को घर में अकेली पाकर आरोपी ओमप्रकाश साहू ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ओमप्रकाश साहू का उनके घर में आना जाना रहता है। वह 3 सितंबर को अपने घर में अकेली थी। उसका पति बाहर घूमने गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

महिला ने बताया कि शाम करीबन 5.30 बजे ओमप्रकाश साहू घर आया। सूनेपन का फायदा उठाकर जबरदस्ती घर में घुस गया। बांह को पकड़कर घर के अंदर कमरे में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। किसी को भी बताने पर बच्चे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी डर से परिजनों को नहीं दी थी, जिसका फायदा उठाकर ओम प्रकाश साहू उसके फोन पर मैसेज कर परेशान करता था। इसी बीच महिला के पति ने फोन को देखा तो मामले का खुलासा हुआ। महिला ने अपने साथ हुए घटना की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आरोपी को भेजा गया जेल

अकलतरा पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश साहू के खिलाफ धारा 376,452,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहांं से कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button