राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
हत्या कर शव को लगा दिए ठिकाने, सड़ी गली डेड बॉडी मिलने से सनसनी
तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बीजा खार में पानी में युवक की सड़ी गली लाश मिली है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाश 2 से 3 दिन पुरानी लग रही है. युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को फेंकने का लग रहा है.
वहीं डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. शव के पास युवक का मोबाइल मिला है. मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजा का है. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच कर रही है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है. आगे की जांच कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है. जल्द मामले का खुलासा हो सकता है.
Live Cricket Info
