राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशिका ने करवाया संगोष्ठी और फुटबॉल मैच का आयोजन

बगीचा – आधुनिक भारत के प्रणेता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के निर्देश पर “भारत रत्न राजीव, युवा भारत की पहचान” के तहत प्रदेश महासचिव जशपुर की आशिका कुजूर ने बगीचा ब्लॉक के टांगरडीह पंचायत में युवाओं के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया तत्पश्चात युवाओं ने फुटबॉल मैच खेलने की इच्छा जताई तो तुरंत ही आशिका कुजूर ने चार नग फुटबॉल की व्यवस्था करवाई और मैच का आयोजन किया।

बता दें कि आशिका कुजूर जनपद पंचायत बगीचा की निर्विरोध सभापति हैं और टांगरडीह पंचायत उनका गृहग्राम और निर्वाचन क्षेत्र भी है। जहां वो समय समय पर युवाओं और महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं और उनकी समस्याओ का समाधान भी करती हैं। जिससे क्षेत्र की जनता के बीच उनकी काफ़ी लोकप्रियता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूर्णकालीन यात्री के रूप में आशिका ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर पांच महीने तपस्या कर यात्रा पूरी की और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जिले का नाम गौरवान्वित किया है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों की इच्छानुसार आशिका कुजूर जशपुर विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button