राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

व्यापम ने अपने वकील को अचानक हटाया:15 अगस्त छुट्‌टी के दिन कार्रवाई, शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से रख रहे थे पक्ष

Spread the love

​​​​व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अपने वकील को अचानक हटा दिया। 15 अगस्त की छुट्टी के दिन सरकारी अधिवक्ता को हटाए जाने की कार्रवाई की गई। अब तक व्यापम के वकील, हाईकोर्ट के सीनियर लॉयर सौरभ पांडेय रहे हैं। पांडेय ही शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बतौर सरकारी वकील अदालत में पक्ष रख रहे हैं।

व्यापम प्रदेश में भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी एजेंसी है।
व्यापम प्रदेश में भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली सरकारी एजेंसी है।

शराब घोटाला मामले में अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने 14 अगस्त को हाईकोर्ट में एक रिट पिटीशन दायर की। जिसमें उन्होंने शराब घोटाला मामले की जांच CBI से करने की दरखास्त अदालत से की है। ठीक इसके अगले दिन व्यापम ने उन्हें हटा दिया। वह पिछले 10 सालों से व्यापम के लिए बतौर स्टैंडिंग काउंसिल कम कर रहे थे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

साल 2016 में पीएमटी भर्ती परीक्षा में और पीडब्ल्यूडी विभाग की इंजीनियरिंग भर्ती इंजीनियर भर्ती परीक्षा में सवालों की गड़बड़ी को लेकर अलग-अलग अभ्यर्थियों ने कोर्ट में केस किए थे । इन मामलों में सौरभ पांडेय ने व्यापम का पक्ष रखा दोनों ही मामलों में व्यापम ने केस जीत लिए। व्यापम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए थे। अब यूं पांडेय के अचानक हटाए जाने से कई तरह की चर्चाएं हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button