17/04/2026

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में 70 में 34 विधायकों का प्रदर्शन कमजोर,

0

विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में विधायकों के कमजोर प्रदर्शन ने सत्ता और संगठन की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस ने विधायकों के प्रदर्शन, क्षेत्र में सक्रियता, कार्यकर्ताओं से मुलाकात, सत्ता और संगठन में तालमेल सहित अन्य मुद्दों को लेकर एक आंतरिक सर्वे कराया है। पार्टी के उच्च पदस्‍थ सूत्रों की मानें तो आंतरिक सर्वे में 70 में से 34 विधायकों की स्थिति को काफी चिंताजनक पाया गया है। इसमें 90 फीसद विधायक पहली बार चुने गए हैं।

संगठन के नेताओं की मानें तो यह विधायक बड़े अंतरों से भाजपा के खिलाफ चली सत्ता विरोधी लहर और कांग्रेस संगठन की मजबूती के कारण जीत दर्ज किए थे। लेकिन विधायक चुने जाने के बाद ये न तो कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पैठ बना पाए, न ही क्षेत्र के विकास की योजनाओं को अमलीजामा ही पहनाने में सक्रिय रहे। प्रदेश में आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। सर्वे में इन आदिवासी बाहुल विधानसभा सीट को लेकर अलर्ट भी किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News