राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

VIDEO:पंप हाउस में घुसा युवक, ऑपरेटर ने रोका तो तलवार-रॉड लेकर दौड़ाकर की पिटाई; आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर में नगर निगम के पंप हाउस में घुसकर बदमाश युवक ने ऑपरेटर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। तलवार और रॉड लेकर आरोपी ने ऑपरेटर को मारने के लिए दौड़ाया तो कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निगम कर्मी की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑपरेटर की जमकर पिटाई की जा रही है।

मंगला के दीनदयाल कॉलोनी निवासी नसीम बक्स (30) निगम में जेसीबी ऑपरेटर है। रविवार की सुबह वह ड्यूटी पर कुदुदंड स्थित पंप हाउस गया था। इसी दौरान बदमाश युवक विक्की पात्रे वहां घुस आया और निगम की गाड़ियों के आसपास घूमकर वहां रखे सामान को इधर-उधर कर रहा था। ऑपरेटर ने उसे ऐसा करने से रोका तो युवक ने निगमकर्मी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने निगमकर्मी की लात-घूंसों से पिटाई करने लगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सरेराह निगम के ऑपरेटर की पिटाई करते हुए  बदमाश, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button