राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

गांव में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love

कोरबा.पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध में एक प्रधानमंत्री आवास में निवासरत धनवार बुजुर्ग दंपति की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र सनसनी फैल गई।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

मिली जानकारी से ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास में निवासरत सुनाराम धनवार उम्र 55 वर्ष व उसकी पत्नी सुकवारीन धनवार की संदिग्ध अवस्था मे घर के भीतर लाश मिली है। गांव की सरपंच ने बताया कि दोनों अकेले ही घर पर रहा करते थे और जब आसपास के लोग दो दिनों से इन्हें नही देखा तो कल शाम को कुछ लोग सुनाराम के घर का दरवाजा खोला तो दोनों पति पत्नी मृत हालत में जमीन पर पड़े देखा तो सभी की होश उड़ गए। फिलहाल लैंगा सरपंच ने पसान थाना में घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की जांच में खुलासा होगा कि इनकी मौत की असल वजह क्या है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button