राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

*छत्तीसगढ़ द्विज परिवार ने किया मिष्ठी शर्मा के प्रतिभा को सम्मानित*

कामयाबी तभी मिलती है “जब वह वो काम करे जिससे वह प्यार करता है, या फिर जो भी काम वह करता है उससे प्यार करना सीख ले |”जब हम अपने भीतर छुपी हुई प्रतिभा को पहचानने लगेंगे “जीवन का आनंद स्वयं को जानने में है” | स्वयं का निरिक्षण करना, अपनी प्रतिभा का पता लगाना और अपनी उस विशेष प्रतिभा का निरंतर विकास करना | वास्तव में यही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिये | यदि हम ऐसा कर लेते हैं, तभी सही मायने में हम सफ़ल हो पायेंगे | और इन्हीं बातों को सार्थक कर दिखाया बालको द्विज परिवार की नन्ही परी मिष्ठी ने।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के निर्देश पर ताइक्वांडो जिला इकाई रायगड़ द्वारा अग्राह्य भवन में राज्य स्तरीयत चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। 2 दिन तक चले इस 19 वी जूनियर और 6 वी कैडेट चैम्पियनशिप में बस्तर जैसे सुदूर अंचल के खिलाडियों के साथ जांजगीर, कोरबा,बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, धमतरी जैसे स्थानो से राज्य भर के खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

 

ताइक्वांडो में अपना नाम रोशन करते हुए बालको कोरबा निवासी छत्तीसगढ़ द्विज परिवार के सदस्य श्वेता- विकास शर्मा की सुपुत्री मिष्टी शर्मा ने इस चैम्पियनशिप में गोल्ड अपने नाम किया और गोल्ड जीतकर जिले का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करने उत्साहित है। राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा कर्नाटक में आयोजित है, जिसमें मिष्टी पूरे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी । इससे पहले मिष्टी ने कई गोल्ड और अन्य सम्मान अपने नाम किया है। मिष्टी शर्मा के इस कार्य पर बालको द्विज परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री संतोष तिवारी, रामकिशोर शर्मा, रेखा शर्मा, रामकृष्ण पांडेय,ज्योति शर्मा, राजीव शर्मा, अमित शर्मा, सुनील पांडेय, सुशांत पांडेय, समृद्धि शर्मा के साथ समाज के वरिष्ठ एवम् कनिष्ठ सदस्यों ने उनके बालको आवास में जाकर बधाईयाँ प्रेषित करते हुए बिटिया को और आगे बढ़ते हुए माता पिता के साथ समाज का नाम रोशन करने आशीर्वाद प्रदान किया गया।।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button