राज्य समाचार

जनभागीदारी से बनेगा नेशनल हाईवे से स्कूल तक पक्की सड़क

Spread the love
कलेक्टर की पहल से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, बच्चों की राह होगी आसान

 

महासमुंद।  जिले में विकास कार्यों को गति देने और आमजन की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जनभागीदारी मॉडल के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम बेल्टुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक लगभग 3.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण का निर्णय लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

ग्राम बेल्टुकरी में अब तक कच्चे मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। कलेक्टर  लंगेह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के जरिए इस सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी है। सड़क निर्माण के बाद बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर  लंगेह द्वारा ग्राम के बंधो तालाब के गहरीकरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मल्टीविलेज योजना के तहत क्षेत्र में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जनपद सदस्य श्रीमती प्रियंका लवेश, सरपंच सुरेश्वरी बिस्वाल, ईई आरईएस आशीष कुलदीप, खनिज अधिकारी फागू लाल नागेश, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, जनपद सीईओ बी.एस. मंडावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button