करियरराज्य समाचार

बीजापुर जिले में 13 सालों से सक्रीय 10 लाख के इनामी नक्सली ने पत्नी के साथ किया सरेंडर,

Spread the love

10.09.22| बीजापुर जिले में 13 सालों से सक्रीय नक्सली ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर नक्सली लालू मोडियम उर्फ़ समीर पर 10 लाख का ईनाम घोषित था। नक्सली लालू मोडियम के आत्मसमर्पण से जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आत्मसमर्पण के साथ ही उसे 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

जानकारी के मुताबिक झारखंड रीजनल कमेटी के सदस्य और 10 लाख के इनामी लालू मोडियाम ने शनिवार को पत्नी के साथ बीजापुर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। बीजापुर जिले के पेद्दा कोरमा का रहने वाला लालू साल 2009 में गंगालूर एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। इस नक्सली लालू मोडियम की 12 से अधिक बड़ी घटनाओं में वो शामिल रहा है। करीब 13 सालों के बाद लालू ने नक्सल संगठन छोड़ मुख्या धारा में जुड़ने का फैसला लिया है। उसने संगठन छोड़ने के पीछे प्रेम प्रसंग और ओहदे को लेकर संगठन में भेदभावपूर्ण नीति को जिम्मेदार बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button