राज्य समाचार
सलामत है जय-वीरू की जोड़ीः CM बघेल और मंत्री सिंहदेव मिले गले
सरगुजा. जिले से जो तस्वीर सामने आई है, वो कांग्रेस खेमे में ऊर्जा की नई लहर लाने के लिए काफी है. जहां कांग्रेस के 2 दिग्गज नेता सीएम बघेल और मंत्री सिंहदेव चेहरे में मीठी सी मुस्कान लिए हुए गले मिलते नजर आए. इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने इस जोड़ी को जय और वीरू की जोड़ी तक बताया. जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में सीएम भूपेश बघेल और मंत्री सिंहदेव एक-दूसरे की जमकर तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं.बता दें कि, कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव सरगुजा पहुंचे थे. जहां मीडिया ने दोनों नेताओं की दूरी को लेकर सवाल किया. जिसके जवाब में मंत्री सिंह देव ने कहा, उन्हें कई जगह से ऑफर आया, लेकिन मैं नहीं गया. ये बात सुनते ही सीएम बघेल ने बाबा को गले लगा लिया.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

