राज्य समाचार
नांदगांव के 5 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

राजनांदगांव, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर राज्य पुलिस ने उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी है, जिसमें राजनांदगांव के पांच उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। मुढिय़ा मोहारा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश यादव और गैंदाटोला प्रभारी अमृत साहू निरीक्षक बने हैं, वहीं साथ में दुवेन्द्र सिंह टेकाम, नारायण सिंह मरकाम और बलीराम बिसेन को निरीक्षक बनाया गया है।

प्रदेश पुलिस ने 78 उपनिरीक्षकों को प्रमोशन के लिए निर्धारित सर्विस सेवा की अवधि पूर्ण होने और उत्कृष्ट कार्य के एवज में प्रमोट किया है। पदोन्नति पर दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल, एसपी संतोष सिंह समेत अन्य अफसरों ने सभी को बधाई दी।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info

