राज्य समाचार

International Day Of Yoga 2023: जबलपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति, सामूहिक योग में होंगे शामिल, आज करेंगे नर्मदा आरती

उपराष्ट्रपति बुधवार को मनाएं जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुँच चुके है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ। सुदेश धनखड़ भी मौजूद है। वे वायुसेना के विमान से सीधे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे है।

बता दें कि जबलपुर में योग दिवस पर वृहद् कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश, केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंदा सोनोवाल, डॉ। वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, डॉ। मुंजपरा महेंद्रभाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, राम किशोर (नैनो) कावरे, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष और जल संसाधन के लिए, मध्य प्रदेश सरकार श्री राकेश सिंह, सांसद, जबलपुर आदि की उपस्थिति में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया है कि उपराष्ट्रपति आज ग्वारीघाट में शाम 7।20 बजे नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ 21 जून को सुबह 6 बजे गैरीसन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8।15 बजे भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button