राज्य समाचार

ED-IT पर CM बघेल का तंज: मुख्यमंत्री बोले- चुनाव का समय है, ईडी वालों ने तो अपने बच्चों का यहां के स्कूलों में एडमिशन दिला दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED और IT की कार्रवाई को लेकर तंज कसा है. आईटी की कार्रवाई को लेकर CM भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव का समय है. ईडी वालों ने तो अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलवा दिया. लोक सभा चुनाव तक तो परीक्षा भी हो जाएगी.CM ने कहा कि ईडी वाले अपना ठिकाना छत्तीसगढ़ में ढूंढ लिए हैं. अब इनकम टैक्स वाले भी अपना ठिकाना ढूंढ लें. विधानसभा चुनाव है उसके बाद लोकसभा चुनाव भी नज़दीक आ गया है. मैं तो पहले बोला था, यहां ED के अधिकारी परमानेंट रहने लग गए हैं. उनके बच्चों का भी एडमिशन यहां के स्कूलों में हो गया है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि फ़रवरी मार्च तक जब तक लोकसभा ना हो जाए, तब तक बच्चों का भी परीक्षा हो जाएगा. अब इनकम टैक्स वाले भी अपना ठीहा वग़ैरह देख लें, किराये का मकान देख लें.

123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button