राज्य समाचार

धमतरी : किसान की एक नासमझी के कारण गई 12 मवेशियों की जान

Spread the love

मवेशियों ने धान खाया और इसके एवज में 12 मवेशियों की जान चली गई। पुलिस ने आरोपित किसान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
धमतरी। खलिहान में रखे धान को मवेशियों से बचाने के लिए एक किसान ने ऐसा तरीका अपनाया कि करीब 12 मवेशियों की मौत हो गई। अब पुलिस ने किसान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के अधारी नवागांव के हरने वाले किसान गेंदलाल जांगड़े ने धान की फसल काटने के बाद खेत में ही धान को खुले में रखा था।
किसान को लगा कि मवेशी उसके धान को चट कर जाएंगे। इसलिए किसान ने धान के ढ़ेर के चारों ओर बड़ी मात्रा में कीट नाशक डाल दिया था, जिससे फसल को कीड़ों और मवेशियों से बचाया जा सके। मवेशियों ने धान खाया और इसके एवज में 12 मवेशियों की जान चली गई। पुलिस ने आरोपित किसान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button