राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

08.04.23| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली उज्ज्वला साहू ने स्कूल में इंग्लिश मीडियम में आर्ट्स की पढ़ाई शुरू करने की अपील की है, मुख्यमंत्री ने इस बात पर सहमति दी है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में आधुनिक सुविधा से युक्त स्मार्ट क्लास, हाईटेक लैब, लाइब्रेरी है, स्कूल में हायर शिक्षा प्राप्त शिक्षक उपलब्ध हैं। फ्री ऑफ कॉस्ट में पढ़ाई होती है, यहां मध्यम वर्ग के बच्चे भी बिना किसी खर्च के पढ़ाई करते हैं, जिसके लिए प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

1. वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डो में 50 लाख रूपये तक के सीमेंटीकरण, पाथवे, पुलिया संधारण एवं अन्य निर्माण कार्य कराये जायेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2. वैशाली नगर विधानसभा के सड़को का मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।

3. वार्ड 07 रानी अवंतीबाई सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

4. नेहरू नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन संधारण एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।

5. हाउसिंग बोर्ड एवं अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित हुई उनका आंतरिक विकास कार्य कराया जायेगा।

6. जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स में बॉक्सिंग, टेबल टेनिस एवं वॉलीबॉल एकेडमी प्रारंभ की जायेगी।

7. संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

8. विभिन्न स्थानों पर डोम शेड निर्माण कार्य कराया जायेगा।

9. वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

10. राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा।

11. शा. उ. मा. शाला केंप का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालन किया जायेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button