राजनीतीराज्य समाचार

सोमवार को आरक्षण संसोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगी राज्यपाल, बोलीं-‘इसी महीने से सारी रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी’

03.12.22| छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण विधेयक सर्व सम्मति से पारित हो गया है. अब आरक्षण संसोधन विधेयक पर राज्यपाल अनुसुईया उइके हस्ताक्षर करेंगी. बिल राजभवन भेज दिया गया है. इसी बीच राज्यपाल अनुसुईया उइके ने हस्ताक्षर को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि वह संसोधन विधेयक पर सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी. विधि विशेषज्ञ से राय लेने के बाद सोमवार को हस्ताक्षर करेंगी. राज्यपाल ने खुद सोमवार को हस्ताक्षर करने की जानकारी दी है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य सरकार ने कुल 76 फीसदी आरक्षण का संसोधन विधेयक लाया है. राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि पहले विधेयक का परीक्षण किया जाता है, उसके बाद सचिवालय से लीगल एडवाजसर भेजते हैं.

उइके ने कहा कि कल पास हुआ है विधेयक. तत्काल हस्ताक्षर नहीं होता. जैसे नोटिफिकेशन जारी होगा, इसी महीने से सारी रुकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी. आरक्षण की पहल मैंने की. आप लेकर आए सब कुछ सकारात्मक रहा, सबको धन्यवाद देती हूं. शनिवार रविवार छुट्टी है. सोमवार को हस्ताक्षर हो पाएगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button