राज्य समाचार
पुलिस गाड़ी ने 7 साल की बच्ची समेत 3 बच्चों को मारी ठोकर, दो की हालत ठीक, एक गंभीर
01.10.22| आज जिले के मनोरा विकासखंड में पुलिस गाड़ी ने 7 साल की बच्ची समेत 3 बच्चों को ठोकर मार दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण गाड़ी पर चढक़र हंगामा करने लगे। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की स्कॉर्पियो की चपेट में तीन बच्चे आये थे, जिसमें दो की हालत ठीक है, एक गंभीर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो ड्राइवर नशे की हालत में था। गाड़ी में दो सवार थे। मनोरा मुख्यायल के अखरा बीच बस्ती में यह हादसा हुआ। मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जानकारी मिली है कि बच्ची को हाथ पैर और छाती में चोट लगी हैं। बच्ची का एक्स-रे किया जा रहा है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now