राज्य समाचार

पत्नी के छोड़ देने की बात से परेशान होकर की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

02.10.22| सूरजपुर ज़िले के भैयाथान में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में ग्राम भाड़ी के जर्जर स्कूल के पास मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव संदिग्ध अवस्था में होने से एफएसएल टीम अम्बिकापुर को घटनास्थल बुलाया गया।

मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर ज़िले झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़ी निवासी लालमन ने थाने में आकर सूचना दी कि, उसकी बहन कुलमेत का शव संदिग्ध अवस्था में ग्राम भाड़ी के जर्जर स्कूल के पास मिला है। सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, शव संदिग्ध अवस्था में होने से एफएसएल टीम अम्बिकापुर को घटनास्थल बुलाया गया। एफएसएल अधिकारी की उपस्थिति में घटनास्थल निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के मृतका के पति विनोद बरगाह जो विगत दो-तीन दिनों से गांव से गायब था। पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी कुलमेत की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि, उसकी पत्नी उसे छोड़ देने की बात कहती थी। इसे परेशान होकर ग्राम भाड़ी स्थित खेत के पास पत्थर से सिर में मारकर पत्नी की हत्या कर दिया और शव को वहीं के स्कूल के पास ले जाकर छुपा दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button