राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने दुर्गा फइटर्स से कहा- ये वर्दीधारी जवान हमारी सुरक्षा के लिए हैं, ये बड़ा बदलाव आया है।

Spread the love

दुर्गा फाइटर्स की कमांडो से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पिछले तीन सालों में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि जो वर्दी के प्रति भय का वातावरण था, वो अब सुरक्षा में तब्दील हो गया है। अंदरूनी इलाकों में सड़कें बनी हैं, वो हमारे आने-जाने के लिए है। जो कैंप खुले हैं वो हमारे हित के लिए हैं और ये वर्दीधारी जवान हमारी सुरक्षा के लिए हैं, ये बड़ा बदलाव आया है।
बुधवार को भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस लाइन में ऑफिसर्स मेस का उद्घाटन किया। इसके बाद वहां सहायक आरक्षक के परिजनों व दुर्गा फाइटर की कमांडोज से मुलाकात की। दुर्गा फाइटर्स की महिला कमांडोज ने बताया कि अब जिले के अंदरूनी इलाकों में कैसे हालात बदल रहे हैं। ग्रामीण व महिलाएं पुलिस पर विश्वास कर रहे हैं। साथ ही हम लोगों को भी काफी अच्छा महसूस हो रहा है, क्योंकि हम लोग सिर्फ ऑफिस ड्यूटी ही कर रहे थे, लेकिन अब डीआरजी जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। वही आरक्षकों के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उसके बाद आरक्षकों के बच्चों ने सीएम का गुलाब का फूल भेंअकर स्वागत किया और परिजनों ने उपहार के तौर पर भेंट दी। साथ ही कमांडोज ने मुख्यमंत्री के साथ फ़ोटो खिंचवाई।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button