राज्य समाचार

ईडी की लगातार कार्रवाई जारी: रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के पैतृक गृह ग्राम पांडुका पहुंची ईडी की टीम

18.10.22| छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज ईडी की टीम रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के पैतृक गृह ग्राम पांडुका पहुंची है. गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के यहां छापा मारा है. लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं. वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं.  ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है

आपकों बता दें बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी थी. इसमें 3 आईएएस, कांग्रेस नेता समेत कोयला कारोबारी शामिल थे. आईएएस समीर विश्नोई समेत तीन अन्य को विशेष अदालत ने 8 दिनों की रिमांड पर भेजा है. कोयला कारोबार में वित्तीय लेन-देन और मनी लॉड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी को कोर्ट में पेश किया था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीते दिनों रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित सरकारी बंगले में ईडी की टीम ने जांच की थी. इस दौरान आईएएस रानू साहू भी साथ रहीं. बता दें कि रायगढ़ कलेक्टर के सरकार आवास को ईडी ने सील कर दिया था. रानू साहू ने ईडी को मेल कर सरकारी बंगले को अनसील करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ईडी की टीम और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू कलेक्टर बंगले पहुंचे थे. वहीं आज ईडी की टीम उनके पैतृक गृह ग्राम पांडुका पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button