राज्य समाचार

सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा : रक्षाबंधन मनाने गया था परिवार, ढाई लाख के जेवर समेत नकदी चोरी

Spread the love

13.08.22| दर्री थानांतर्गत CSEB काॅलोनी में चोरी की एक घटना सामने आई है. डी 106 नंबर के मकान में धावा बोलकर चोरों ने ढाई लाख रुपये के जेवर समेत 40 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. वारदात के वक्त घर खाली था. सभी लोग रक्षाबंधन के मौके पर अपने गृहग्राम गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस अपराध कायम कर मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, मकान मालिक चंद्रकुमार राठौर रक्षाबंधन के मौके पर सपरिवार ग्राम महुआडीह गए हुए थे. करीब तीन दिनों तक घर में कोई नहीं था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का दरवाजा तोड़ा और भीतर घुस गए. जिसके बाद चोरों ने लाॅकर तोड़कर उसमें से करीब ढाई लाख रुपये के सोने के जेवरात के साथ 40 हजार रुपये नकद भी ले उड़े.

चंद्रकुमार राठौर ने बताया कि जब वो लोग घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था. घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे. जब सामान मिलान किया गया तो उसकी मां का दो सोने का हार, तीन कान के झुमके और नकदी रकम चोर ले भागे थे. तब इसकी सूचना तत्काल दर्री पुलिस को दी गई. चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है. पुलिस का मानना है कि आरोपी स्थानीय हो सकते हैं. जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button