राज्य समाचार

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरएईओ को कर्तव्य में उपस्थित होने के निर्देश

जगदलपुर। जिले के विकासखंड तोकापाल में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुमारी एम. वीणा 16 मई 2011 से अनाधिकृत रूप से बिना किसी सूचना के स्वेच्छा से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित है। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी को अनुविभागीय कृषि अधिकारी तोकापाल द्वारा कार्य पर उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया है। संबंधित कर्मचारी को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हेतु विभागीय जांच के दरम्यान अपना पक्ष रखने हेतु जांच अधिकारी जगदलपुर द्वारा जांच में उपस्थित होने हेतु पृथक-पृथक समय पर चार बार पत्राचार किया गया है, किन्तु आप आज पर्यन्त उपस्थित नहीं हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस बारे में संयुक्त संचालक कृषि बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा अंतिम सूचना पत्र जारी कर संबंधित को निर्देशित किया गया है कि समाचार प्रकाशन के 07 दिवस के अंदर अपने कार्य पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें, अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि संबंधित को शासकीय सेवा की आवश्यकता नहीं है। वहीं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण 1966 के उपनियम 15 में उल्लेखित प्रक्रिया का पालन करते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button