करियरराज्य समाचार

प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, जंगल में मिला शव

Spread the love

30.08.22| छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों सोमवार को घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई है। बताया गया है कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने का विरोध करते थे। इस बात से भी दोनों परेशान थे। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों आपस में काफी बातचीत भी किया करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह विरोध करते थे। लड़की के घरवालों ने कहा था कि जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है। वो लड़के से बातचीत करने से मना करते थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इधर, सोमवार को दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। देर रात तक घर ही नहीं लौटे। जिसके बाद परिजन इनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले।

पुलिस ने बताया कि युवक ने मछली पकड़ने वाली किसी रस्सी से फांसी लगाई है। उसके साथ नाबालिग लड़की का शव भी उसी फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button