राज्य समाचार

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, ओवरटेक के चक्कर में गई जान

Spread the love

तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार को सिमगा थाना क्षेत्र के रायपुर बिलासपुर मार्ग पर खरवा मोड़ के पास हुआ. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद वाहनों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिसकी वजह से छोटे वाहन चालक और पैदल चल रहे लोग दुर्घटना के शिकार होकर मौत के मुंह में समा रहे हैं. पुलिस थाना सिमगा के एसआई ईश्वर टोप्पो ने बताया कि माना एयरपोर्ट से सवारी लेकर कार बिलासपुर जा रही थी कि ओव्हर टेक के चक्कर में ट्रक से टकटकराते बची, वहीं दूसरी तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया.

मौके पर ही मोटर साइकिल चालक 40 वर्षीय बुढार मध्यप्रदेश निवासी संजय अली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार चालक और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है. मृतक के परिजनों को खबर कर दी गई है.बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी लगातार जिले में यातायात जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन वाहन चालक अपनी रफ्तार कम करने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे मौत के मुंह में समा रहे हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button