राज्य समाचार

मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचते ही शुरू हुई झमाझम बारिश, इन जगहों पर जारी हुआ अलर्ट

रायपुर. लंबे इंतजार के बाद आखिरकर मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरूवार देररात छत्तीसगढ़ पहुंचा। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी शुक्रवार रात से रूक रूककर बारिश हो रही है।
इस बार मानसून दक्षिण भारत की तरफ से ही बस्तर आया लेकिन उसने आगे बढऩे के लिए कोंटा की जगह बीजापुर की दिशा का रूख किया। बस्तर में सबसे पहले बीजापुर जिले में मानसून को रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सुबह तक मानसून जगदलपुर पहुंच चुका था। मौसम विभाग ने शनिवार को एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। शाम या रात में अंधड़ के साथ गरज या चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहेगा।
दो दिनों से बस्तर में मानसूनी बारिश जारी है। जिसका असर 22 जून को छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी देखने को मिला। राजपुर में शुक्रवार देर रात से बारिश जारी है। मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मानसून ने 24 घंटे में ही बस्तर के कई इलाकों को पानी पानी कर दिया है। जगदलपुर में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसका असर रायपुर में भी देखने को मिला रायपुर में पारा शुक्रवार को 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। मौजूदा परिस्थितियां ऐसी हैं कि 25 जून के पहले-पहले मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा।जगदलपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुए मानसून ने सिर्फ 24 घंटे में जगदलपुर को पानी-पानी कर दिया है। वहां 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही धमतरी, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद से लेकर बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश जारी है। जगदलपुर में मानसून 10 जून तक पहुंच जाना चाहिए, मगर इस बार पूरे 11 दिन देर से पहुंचा। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून भले ही देर से आया हो, मगर इससे बारिश पर असर नहीं पड़ेगा। सीजन में 96 से 104 फीसद बारिश का पूर्वानुमान पहले ही मौसम विभाग जारी कर चुका है।
11 दिन देर से पहुंचा मानसून
छत्तीसगढ़ में मानसून इस बार 11 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून को बस्तर में 10 जून तक दस्तक दे देना था पर मानसून इस बार 21 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश का मानसून के देरी से आने का कोई असर नहीं पड़ेगा।
प्रदेशभर में हो रही बारिश
मौसम वैज्ञानिक एपी चंद्रा के अनुसार मानसून के प्रवेश करने के बाद छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। राजपुर में 13 सेमी, तोकापाल में 11 सेमी, नारायणपुर में 8 सेमी, और राज्य में अनेक स्थानों पर बारिश हुई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button