राज्य समाचार

बिलासपुर, रायगढ़ सहित प्रदेश के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, 24 घंटे प्रदेश में होगी भारी बारिश

Spread the love

12.08.22|  प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश होने के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों- बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदा बाजार और महासमुंद जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में 5 जिलों में भारी से अति भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. वहीं बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश की आशंका के साथ सीमावर्ती जिलों के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा रायपुर, मुंगेली, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी और कोरबा में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जल जमाव और जल निकासी का बंद होने, नहर अतिप्रवाह, कृषि क्षेत्रों का जलमग्न एवं फसल क्षति होने के अलावा सड़क/रेल परिवहन में व्यवधान होने की बात कही गई है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button