राज्य समाचार

नेशनल हाइवे 30 पर बस और कार के बीच हुई टक्कर, 4 युवकों की मौक़े पर मौत

19.08.22| जगदलपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नेशनल हाइवे 30 पर बस और कार के जबदस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गैस क़तर मशीन से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक को भी इलाज के लिए अस्पताल में भेरती कराया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 3 बजे के आसपास रायपुर से यात्रियों को लेकर जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स की बस आसना के आगे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर  से आसना जा रही टाटा नेक्सान कार में जोरदार टक्कर हो गई। टाटा नेक्सान में 5 युवक सवार थे। यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद मौके से बस चालक व परिचालक फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button