राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट, जेपी नड्डा ने किया एलान
16.07.22| दिल्ली में आज बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी (PM Modi), केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे. बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बैठक में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुई है. कई नामों पर गौर करने के बाद हमने ये फैसला किया कि एनडीए का उपराष्ट्रपति पद काे उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) होंगे.
जगदीप धनखड़ अभी पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि जगदीप धनखड़ एक किसान के पुत्र हैं जिन्होंने खुद को लोगों के राज्यपाल के रूप में स्थापित किया है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info


