राज्य समाचार
सुकमा : अज्ञात लोगों ने गला रेतकर की आरक्षक की हत्या
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार देर रात बुर्कापाल इलाके में पदस्थ एक जवान की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी और लाश को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक मृत आरक्षक का नाम रामनिवास है।
आज शुक्रवार सुबह जब लोगों ने सड़क किनारे लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे आरक्षक रामनिवास की बोलरो वाहन भी सड़क किनारे ही खड़ी हुई मिली। पुलिस को गाड़ी मे खून के निशान भी मिले हैं।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक के गाड़ी में ही हत्या करने के बाद उसकी लाश को यहां सड़क किनारे लाकर फेंक दिया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now