राज्य समाचार

ग्रामीणों ने पुलिस पर 7 लोगों के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप, लोगों ने किया सड़क जाम

Spread the love

01.06.22| रावघाट लोहा माइंस क्षेत्र में पुलिस के जवानों पर आरोप लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि, पुलिस ने सोमनाथ दुग्गा के परिवार के 7 सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की है. जिसमें औरत और छोटे बच्चे के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं. जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए भरंडा थाना के सामने मेन रोड को जाम कर दिया है. हालांकि एसपी ने आरोप को नकारते हुए बेबुनियाद बताया है.

वहीं इस मामले में नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने ग्रामीणों के आरोप को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने बताया कि, उक्त ग्रामीण पहले नक्सली संगठन में होने की वजह से जेल जा चुका है. नक्सलियों के साथ उसकी मीटिंग की जानकारी हमें मिली थी. जिसकी वजह से हमारे जवान पूछताछ के लिए उसे थाने लेकर आए.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

हालांकि पूछताछ के बाद आज सुबह उसके भाई के साथ उसे घर भेज दिया गया था. मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है. सड़क जाम करने की कोशिश ग्रामीण कर रहे थे जिसे समझाइश देकर जल्द क्लियर करवाने की कोशिश की जा रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button