राज्य समाचार

शक्ति टीम ने महिलाओं को दी महिला सुरक्षा एप ”अभिव्यक्ति” की जानकारी

Spread the love

03.06.22, धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) के नेतृत्व में शक्ति टीम द्वारा ग्राम कोर्रा में किया गया *अभिव्यक्ति* महिला जागरूकता अभियान। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि वे महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं। अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार एवं उसके इस्तेमाल को लेकर धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ग्राम कोर्रा पहुंची, जहाँ के महिलाओं के मौजूदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षाा एप डाउनलोड करना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। शक्ति टीम ने अपना मोबाईल नंबर भी महिलाओं को नोट कराया गया।

शक्ति टीम द्वारा आज ग्राम कोर्रा के महिलाओं को सुरक्षा के लिए बने ”अभिव्यक्ति” एप के बारे में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया। धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने धमतरी के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति एप के बारे में अवगत कराया। शक्ति टीम के महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं को कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button