राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद बोले- हर क्षेत्र का विकास हमारा मुख्य उद्देश्य, केंद्र और राज्य मिलकर कर रहे काम.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। वे बीते कल नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले का दौरा किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। केंद्रीय मंत्री यहां संवाददाता सम्मेलन में भी शामिल हुए। बीजापुर के सर्किट हाउस में मीडियो से बात करते हुए राय ने कहा कि हिंदुस्तान का एक-एक कोना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हर क्षेत्र का विकास करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। बस्तर नक्सलवादी गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र रहा है, लेकिन अभी प्रभाव बहुत कम हुआ है। इन इलाकों में स्कूल खुल रही हैं, सड़क बन रही है। लगातार विकास हो रहा है। बस्तर के जिन-जिन इलाकों में पुलिस कैंप का विरोध किया जा रहा है वे ग्रामीण नहीं कर रहे हैं। कैंप से तो ग्रामीण बेहद खुश हैं। जो लोग हिंसा का रास्ता अपनाए हुए हैं उन लोगों को कैंप खुलने से तकलीफ हो रही है।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए एक ठोस नीति बनी है। नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे बीच कॉर्डिनेशन की कोई कमी नहीं है। इससे नक्सलवाद का खात्मा संभव है। बस्तर में मुठभेड़ होने पर ही बल का प्रयोग किया जाता है। अन्यथा नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में आ जाएं और खुशहाल जिंदगी जिएं। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। रोजगार से जुड़ें। जब चुनाव की तैयारियों को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा हर दिन अपनी तैयारी करती है। चुनाव के लिए हमें कोई बहाना ढूंढने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम और काम ही काफी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button