राज्य समाचार

32 घंटों के चक्का जाम के बाद परिवहन संघ ने वापस लिया हड़ताल

भानूप्रतापपुर। प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद लगभग 32 घंटों के चक्का जाम के बाद परिवहन संघ भानुप्रतापपुर ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। नगर की चारों दिशाओं में खड़ी की गई ट्रकें हटा ली गई हैं।

संघ ने कहा कि जिलाधिकारी की अपील के बाद आम जन की परेशानियों को देखते मानवीयता के दृष्टिकोण से जाम हटाया गया है। परन्तु आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, यदि अब भी हमारी जायज मांगे पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन पुनः होगा और इस बार अधिक उग्र होगा। इस बीच परिवहन संघ एवं जिला प्रशासन के बीच वार्ता शुरू हो गई है। जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर चंदन कुमार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले एसडीएम ने प्रशासन की ओर से आधे घंअे का समय देकर हउ़ताल वापसी अथवा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सुबह से ही नगर में चारों ओर पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था मानो अब-तब में लाइीचार्ज होने ही वाला है। परिवहन संघ भानुप्रतापपुर का चक्काजाम लगभग 32 घंटे से अधिक समय तक चला। इसी के चलते लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने परिवहन संघ को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उसके बाद प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके लिए पुलिस का बहुत बड़ा दल एकत्र हो चुका था और उन्होंने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली थीं। प्रशासन की चेतावनी के बाद परिवहन संघ भी अपनी अंदरूनी मीटिंग कर रणनीति तय करने में जुट गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button