राजनीतीराज्य समाचार
‘बोरे-बासी’ खिलाने से श्रमिकों का कल्याण नहीं, कोई बड़ी योजना शुरु करे सरकार : कौशिक
श्रमिक दिवस को बोरे बासी खाकर मनाने की सीएम की अपील पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह आज की परंपरा नहीं है, वर्षों से रही है। इससे श्रमिकों का कल्याण नहीं होगा। श्रमिक दिवस पर कोई बड़ी योजना की शुरुआत होनी चाहिए।
वहीं ट्रेनों के चालू होने को लेकर कहा कि ट्रेन चलनी चाहिए इसे लेकर बातचीत कर रहे हैं। यात्री भाजपा-कांग्रेस के नहीं है, सुविधा मिलनी चाहिए। कल भी केंद्र से बात हुई है, रास्ता निकाल रही है पर बिजली का संकट भी दूर करना जरूरी है। उधर बोरे बासी पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अभी बोरे बासी है, आगे लकड़ा भात भी होगा। मुख्यमंत्री कभी भौरा नचाते हैं, कभी तालाब में छलांग मारते हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info