राज्य समाचार

शादी का झांसा देकर सुपरवाइजर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची थाने

Spread the love

लैलूंगा में एक नाबालिग (17) ने कोसीर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक क्रशर सुपरवाइजर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। युवती ने बताया उसके गांव में सड़क किनारे क्रशर लगा हुआ है। यहां भोजराम पटेल नाम का युवक काम करता था। किशोरी की उससे पहचान हुई। बातचीत में भोजराम ने शादी का प्रस्ताव दिया और संबंध बनाने लगा। उनकी कई दिनों तक फोन पर बात होती रही और भोजराम लगातार किशोरी का शोषण करता रहा। अप्रैल के आखिर तक वह किशोरी को झांसा देता रहा और अब नौकरी छोड़कर अपने गांव भाग गया। भोजराम ने 11 अप्रैल को किशोरी को फोन कर अपने घर कोसीर बुलाया। वह कोसीर पहुंची तो आरोपी वहां नहीं था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उसके घर में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। जिले में नाबालिगों के शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई और कोर्ट की सख्ती के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button