राज्य समाचार

प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान हुए घायल

बीजापुर। जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को नेलसनार हेमलापारा छसबल 8वी वाहिनी की टीम एरिया डाॅमिनेशन पर निकली थी l एरिया डोमिनशन के दौरान इन्द्रवती नदी के किनारे पांडे मुर्गा और बांगोली के मध्य लगभग 3 बजे बजे नक्सलियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर आइइडी के ब्लास्ट होने से छसबल का जवान आरक्षक थाम सिंह पिता जवाहर सिंह निवासी कटघोरा कोरबा के दाहिने पैर गंभीर चोंट आई है।

घायल जवान को स्वास्थ्य केन्द्र नेलसनार में प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रवाना किया गया है‌। इस घटना की पुष्टि एएसपी पंकज शुक्ला ने की है। एएसी पंकज शुक्ला ने बताया कि नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत छगसब के 8 वीं वाहिनी के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे इसी दरम्यान नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आइइडी के चपेट में आने एक जवान थाम सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवान को नेलसनार से दंतेवाड़ा भेजा गया है। हेलीकॉप्टर द्वारा दंतेवाड़ा से रायपुर रेफर किया गया है। जवान के दाहिने पैर में गंभीर चोटें पहुंची है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button