राजनीतीराज्य समाचार
आज सीएम राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 15 अप्रैल को राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे नवा रायपुर के मेफेयर गोल्फ रिसॉर्ट में आयोजित आईएएस कॉन्क्लेव-2022 में शामिल होंगे। इसके बाद वे पुलिस परेड ग्राऊण्ड रायपुर से दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 3 बजे बिलासपुर के साईंस कॉलेज मैदान (सरकंडा) में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला 2022 के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now